जयपुर, 9 फरवरी। अन्त्योदय मानव कल्याण एवं प्लास्टिक कचरा मुक्त भारत के मकसद से संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। सामाजिक संस्था पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की ओर से यह संकल्प यात्रा पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर 11 फरवरी, मंगलवार को प्रात: 11 बजे मानसरोवर मेट्रो स्टेशन से रवाना होगी, जो वैशाली नगर, सिरसी रोड समेत अन्य रास्तों से होकर तकरीब 30 किलोमीटर का सफर तय करके धाणक्या स्थित दीन दयाल स्मृति स्मारक पहुंचेगी। यहां पं. दीनदयाल उपाध्याय के चिंतन अन्त्योदय मानव कल्याण पर चर्चा होगी। रैली रवानगी से पहले 11 फरवरी को ही प्रात: 8 बजे जनता कॉलोनी स्थित सर्किल पर पं.दीनदयाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।
मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.विनोद शुक्ला ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि संकल्प यात्रा में 400 से अधिक मोटर साइकिल व चौपहिया वाहन शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि पिछले 5 वर्षों से प्लास्टिक कचरा मुक्त भारत अभियान पूरे भारत में सक्रियता से चल रहा है। नतीजन भारत सरकार ने इम्पोर्ट प्लास्टिक वेस्ट को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी ने बताया मंच सम्पूर्ण भारत वर्ष में आरवीएम मशीन की स्थापना करेगा। पर्यावरण मंत्रालय के साथ मिल कर प्लास्टिक कचरे के प्रति जागरूकता लाने के लिए मंच के सदस्य स्कूल, कॉलेज, सरकारी एवं गैर सरकारी दफ्तरों एवं घर-घर जाकर लोगों को चेता रहे हैं। संस्था के प्रदेश महामंत्री अशोक गर्ग ने बताया कि जन जागरण के उद्देश्य से निकाली जाने वाली इस संकल्प यात्रा का सभी रास्तों में आमजन की तरफ से स्वागत किया जाएगा।
इस अवसर पर मंच के राष्ट्रीय समन्वयक कृष्ण कुमार उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री सचिन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन भटनागर, आईटी सेल प्रदेश महामंत्री राजेंद्र धाकड़, जितेंद्र चौहान, जयपुर महिला मंच जिला अध्यक्ष पुष्पलता आत्रे मौजूद रहीं।

No comments:
Post a comment