जयपुर. गीजगढ़ विहार कॉलोनी के निवासियों द्वारा 8 जनवरी से गीजगढ़ विहार, हवा सडक़, सिविल लाइंस के श्री शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पंडित मारूतिनंदन शास्त्री (वृंदावन वाले) श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा रोजाना अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक होगी, जिसका समापन 14 जनवरी को होगा।
पहले दिन हवा सडक़ स्थित श्रीराम मंदिर से दोपहर एक बजे कलश यात्रा प्रारंभ होगी जो कि कथा स्थल श्री शिव मंदिर में सम्पन होगी। तत्पश्चात व्यासपीठ पर अर्चन वन्दन के साथ परम पूज्य मारुतिनन्दन महाराज सरल, सरस संगीतमयी वाणी से कथा का शुभारम्भ करेंगे। इस कथा को लेकर कॉलोनी वासियों में भारी उत्साह है। मंदिर में भव्य सजावट की गई है।

No comments:
Post a comment