जयपुर, 21 जनवरी। राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि वे राज्य के जनजाति क्षेत्रों का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा है कि निकट भविष्य में वे राज्य के जनजाति क्षेत्रों के गांवों व ढाणियों में जाकर वहां चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन करेंगे।
राज्यपाल मिश्र मंगलवार को यहां राजभवन में जनजाति क्षेत्र विकास की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस मौके पर जनजाति क्षेत्र विकास राज्य मंत्री श्री अर्जुन सिंह बामनिया भी मौजूद थे। श्री बामनिया ने राज्यपाल को जनजाति क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।
राज्यपाल ने कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाई जाये और जनजाति क्षेत्रों में पर्यटन और खेलों को बढ़ावा देने के प्रयास किये जाये। मिश्र ने जनजाति क्षेत्र में रोजगारपरक शिक्षा के लिए लगाये जा रहे शिविरों की सराहना की।
इस मौके पर जनजाति क्षेत्र विकास के अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा, राज्यपाल के सचिव श्री सुबीर कुमार, प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्द राम जायसवाल और निदेशक श्री शलभ कुमार भी मौजूद थे।

No comments:
Post a comment