महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद और उधम सिंह के स्मारकों पर पहुंच माथा टेक स्मरण किया
इस अवसर पर डाॅ. पूनियां ने बताया कि पूरी दुनिया को आध्यात्मिक संदेश देने वाले स्वामी विवेकानंद, अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले महात्मा गांधी और शूर वीरता के प्रतीक उधम सिंह के ये स्मारक हमें प्रेरणा देते हैं। उनके संदेश और कार्यों को न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में जाना जाता है।
डाॅ. सतीश पूनियां 10, केक्सटन हाॅल गए, जो उधम सिंह के अंग्रेजों के खिलाफ मुहिम का स्थल है। यह स्थान उधम सिंह की वीरता और दुस्साहस का प्रतीक है।
डाॅ. पूनियां ने इस स्थान पर क्रांतिकारी उधम सिंह का स्मरण किया। इससे पहले वे व्हेंबली लंदन के सनातन धर्म मंदिर में गए और वहां जाकर उन्होंने वसुधैव कुटुम्बकम की कामना करते हुए सभी प्रदेश एवं देशवासियों के लिए सुख समृद्धि की प्रार्थना की।
डाॅ. भीमराव अंबेडकर हाउस, लंदन जहां डाॅ. भीमराव अंबेडकर अपने लंदन प्रवास के दौरान रहे थे, वहां जाकर उनकी मूर्ति के सामने दीपक प्रज्वलित किया और निर्वाण दिवस पर उनको याद करते हुए कहा मैं परम सौभाग्यशाली हूँ जो आज मुझे बाबा साहेब के लंदन आवास और वर्तमान संग्रहालय में आने का सौभाग्य मिला।
डाॅ. पूनियां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का धन्यवाद किया, जिन्होंने लंदन में इस स्थान को खरीद कर डाॅ. भीमराव अंबेडकर का स्मृति स्थल बनवाया।
No comments:
Post a comment