जयपुर,17 दिसम्बर। राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जवाहर कला केन्द्र में आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान आवासन मंडल की उपलब्धियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
आवासन आयुक्त पवन अरोड़़ा ने राजस्थान आवासन मंडल की स्टाॅल पर आने पर मुख्यमंत्री गहलोत का सूत की माला पहनाकर और गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। अरोड़ा ने मुख्यमंत्री को आवासन मंडल की उपलब्धियों से अवगत कराया।
अरोड़ा ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी बजट घोषणा की अनुपालना में मंडल द्वारा अधिशेष मकानों को 50 प्रतिशत तक की छूट पर ई-आॅक्शन से बेचने का अभिनव प्रयोग किया गया। मंडल द्वारा महज 35 कार्यदिवसों में 1010 मकान बेचकर, 162 करोड़ रूपये का राजस्व अर्जित कर राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित कर दिया। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने आवासन मंडल की अल्प समय में अर्जित उपलब्धियांे की प्रषंसा की।
आयुक्त ने मुख्यमंत्री को इसके साथ मंडल द्वारा चलाए जा रहे बुधवार नीलामी उत्सव के साथ निर्माणाधीन जयपुर चैपाटी और खेलगांव सहित आगामी परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्री अरोड़ा ने मंडल के नीलामी कार्यक्रमों में आमजन से मिल रहे भरपूर रेस्पाॅंस के बारे में अवगत कराया।
मुख्य सचिव ने किया मंडल की उपलब्धियों के फोल्डर का विमोचन
मुख्य सचिव डी.बी. गुप्ता ने राजस्थान आवासन मंडल द्वारा एक वर्ष में अर्जित उपलब्धियों पर प्रकाषित फोल्डर ‘साल एक-फैसले अनेक‘ का विमोचन किया। इस अवसर पर आयुक्त पवन अरोड़ा ने गुप्ता को मंडल की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। गुप्ता ने आवासन मंडल की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर मंडल सचिव संचिता विष्नोई, मुख्य अभियंता के.सी. मीणा, जी.एस. बाघेला सहित वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
आवासन आयुक्त पवन अरोड़़ा ने राजस्थान आवासन मंडल की स्टाॅल पर आने पर मुख्यमंत्री गहलोत का सूत की माला पहनाकर और गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। अरोड़ा ने मुख्यमंत्री को आवासन मंडल की उपलब्धियों से अवगत कराया।
अरोड़ा ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी बजट घोषणा की अनुपालना में मंडल द्वारा अधिशेष मकानों को 50 प्रतिशत तक की छूट पर ई-आॅक्शन से बेचने का अभिनव प्रयोग किया गया। मंडल द्वारा महज 35 कार्यदिवसों में 1010 मकान बेचकर, 162 करोड़ रूपये का राजस्व अर्जित कर राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित कर दिया। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने आवासन मंडल की अल्प समय में अर्जित उपलब्धियांे की प्रषंसा की।
आयुक्त ने मुख्यमंत्री को इसके साथ मंडल द्वारा चलाए जा रहे बुधवार नीलामी उत्सव के साथ निर्माणाधीन जयपुर चैपाटी और खेलगांव सहित आगामी परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्री अरोड़ा ने मंडल के नीलामी कार्यक्रमों में आमजन से मिल रहे भरपूर रेस्पाॅंस के बारे में अवगत कराया।
मुख्य सचिव ने किया मंडल की उपलब्धियों के फोल्डर का विमोचन

No comments:
Post a comment