जयपुर, 24 नवंबर। गुरूद्वारा, नेहरू नगर, पानीपेच में स्त्री सत्संग की ओर से श्री गुरू नानक देव जी का 550 वां प्रकाश पुरब हर्षोल्लास से मनाया गया। स्त्री सत्संग की प्रमुख,माता जोगिन्दर कौर बग्गा और माता कुलजीत कौर की अगुवाई में बुधवार, 20 नवंबर को ‘सहज पाठ‘ रखा गया, जिसके साथ-साथ जपुजी साहिब के पाठ भी चलते रहे। रविवार, 24 नवंबर को सुबह 6 बजे से 8 बजे तक गुरमीत सिंह जी ने ‘आसा दी वार‘ का कीर्तन किया।
इसके उपरांत स्त्री सत्संग ने श्री सुखमनी साहिब का पाठ किया। इसके बाद ‘सहज पाठ‘ की समाप्ति हुई। बीबी पिंकी सिंहए बीबी मनप्रीत कौर और स्त्री सत्संग जत्था ने शब्द कीर्तन किया। डॉ. मंजीत कौर ने गुरमत विचार प्रकट किए। सहज पाठ की सेवा करने वालो को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। गुरू का लंगर अतुट बरताया गया।

No comments:
Post a comment