जयपुर। श्री राधा गोविंद की चरण सेवा में लीन प्रद्युम्न कुमार देव गोस्वामी महाराज की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 4 से 10 नवंबर तक गोविंद देव जी मंदिर के सत्संग भवन में 108 श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
कथा प्रवक्ता चेतन अग्रवाल ने बताया कि गोविंद देव जी मंदिर के महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में व्यासपीठ से वृंदावन धाम स्थित श्री राधा रमण मंदिर के आचार्य संत वेणुगोपाल गोस्वामी महाराज अपराह्न 4 से 7 बजे तक कथा श्रवण कराएंगे। इससे पूर्व 2 और 3 नवंबर को अष्टप्रहर नाम संकीर्तन होगा। 3 नवंबर को ही सुबह 8:30 बजे विनोदी लाल जी का मंदिर से कलश यात्रा रवाना होगी। गाजेबाजे के साथ रवाना होकर कलश यात्रा त्रिपोलिया बाजार होते हुए गोविंद देव जी मंदिर पहुंचेगी। यहां कलशों का पूजन कर आरती उतारी जाएगी।
4 से 10 नवंबर तक सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक 108 विद्वान श्रीमद्भगवत का सस्वर संस्कृत मूल पाठ करेंगे। शाम चार से सात बजे तक श्रीमद्भगवत कथा प्रवचन होंगे। 11 और 12 नवंबर को श्रीमद्भगवत दशम स्कंध के श्लोकों के साथ यज्ञ होगा।

No comments:
Post a comment