जयपुर। आचार्य पीठ सरस निकुंज दरीबा पान में शुक संप्रदाय के आचार्य बड़े दादागुरु देव सरस माधुरी शरण महाराज का 165 वां नीलमणि जयंती महोत्सव गुरुवार को विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। सरस परिकर के प्रवक्ता प्रवीण बडे भैया ने बताया कि शुक संप्रदाय पीठाधीश्वर अलबेली माधुरीशरण महाराज के सान्निध्य में सुबह 10.30 बजे ठाकुर राधा सरस बिहारी जु सरकार का वेदोक्त मंत्रों से अभिषेक कर श्रृंगार आरती की गई। दोपहर 12 बजे से मंगलाचरण के साथ बड़े दादा गुरू देव की बधाईयों का सिलसिला शुरु हुआ। आज हमारे सरस महोत्सव मंगल दिवस सुहायो री...., सरस माधुरी भगवत रस उसर में सरसायो..., सखी री हमारे आनन्द मेरे प्राणन के आधार सरस गुरु जन्म लियो..., सब मिल आओ जी आओ रस रंग बधाई गाओ...जनम दिन उन्हीं का मनाने चले है जिनकी शरण में रहकर पले हैं...,बधाई बाजे सावन में घनघोर..., म्हाने लागे सरस गुरु प्यारा रे लाल जैसे बधाई गीत गाए गए। बधाईगान का क्रम शाम छह बजे तक अनवरत चला। इस दौरान नृत्यगान, बधाई और उछाल की त्रिवेणी बही। शुक संप्रदाय पीठाधीश्वर अलबेली माधुरीशरण महाराज ने जमकर उछाल लुटाई। दादा गुरु देव का विशाल चित्रपट के भक्तों ने दर्शन किए। मंगल कलश स्थापित किए गए। शृंगार आरती के साथ मंगला चरण, पुष्प उछाल, मेवा उछाल, बधाई वितरण किया गया। इसके बाद बधाई गायन हुआ। शाम को महाआरती हुई। रात को शुरू हुए पुन: बधाई गान गुरु महिमा, गुरु विनय के कार्यक्रम दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह 5 बजे मंगला आरती के साथ महोत्सव का विश्राम होगा। 2 और 3 अगस्त को शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक बधाईगान महोत्सव होगा। तीन अगस्त को सिंजारा पूजन भी होगा तथा झूला महोत्सव मनाया जाएगा। 6 अगस्त को छठी महोत्सव मनाया जाएगा।
Thursday, 1 August 2019

सरस निकुंज में धूमधाम से मनाया सरस माधुरी शरणजी महाराज का जयंती महोत्सव
Tags
# धर्म-समाज
Share This
About Pinkcity News
धर्म-समाज
Tags
धर्म-समाज
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
"Pinkcitynews" is providing All news of Jaipur city.
No comments:
Post a comment