जयपुर। कम उम्र में ही अपने जादुई कारनामों से दुनिया भर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी जादूगर आँचल को वीमेन ऑफ़ दा फ्यूचर अवार्ड 2019 से नवाज़ा जायेगा। 6 सितंबर को जयपुर में होने वाले वीमेन ऑफ़ दा फ्यूचर अवॉर्ड्स 2019 में विभिन्न क्षेत्रों से जुडी विशिष्ट प्रतिभा रखने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा। जादूगर आँचल ने चीन, मंगोलिया, दक्षिण कोरिया समेत भारत के विभिन्न शहरों में अनेको शोज़ किये हैं और उनके जरिये अपनी जादुई कलाओं और हैरतअंगेज़ कारनामों से जनता के बीच काफी प्रसिद्धि भी प्राप्त की। गौरतलब है की राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित जादूगर आंचल अपने जादुई कारनामों के बल पर लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में भी अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। इसके साथ वे इंडिया गॉट टैलेस शो में भी नजर आ चुकी हैं।
जादूगर आँचल से हुयी बातचीत में उन्होंने बताया की उनके यहाँ तक के सफर का पूरा श्रेय उनके माता पिता को जाता है, बिना माता पिता के सपोर्ट के वे कभी इस मुकाम पर नहीं पहुँच पाती। माता पिता ने उन्हें जीवन की हर परिस्थिति में प्रोत्साहित किया। आँचल ने अपने अब तक के सफर के बारे में कहा की "ये सफर तो अभी शुरू हुआ है , रुकावटों को हराकर मुझे तो अभी बहुत ऊँचा जाना है"।
मैजिक गर्ल आँचल के पिता गिरधारीलाल कुमावत का कहना है कि 'मुझे अपनी बेटी पर बहुत गर्व है। उसने अपनी मेहनत और लगन के साथ अपने बुलंद हौसलों के दम पर ये कामयाबी हासिल की और देश के साथ साथ विदेशो में भी भारत देश का नाम रोशन किया।

No comments:
Post a comment