वर्दी की पवित्रता को बनायें रखे - राज्यपालजयपुर, 24 जून। राज्यपाल कल्याण सिंह से सोमवार को यहां राजभवन में भारतीय पुलिस सेवा के प्रषिक्षु अधिकारियों के एक दल ने मुलाकात की। दल में आठ महिलाएं और चौदह पुरूष सहित बाईस अधिकारी षामिल थे। राज्यपाल ने अधिकारियांे से परिचय लिया और उनको दिये जा रहे प्रशिक्षण के बारे में पूछा।
राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा कि वर्दी की पवित्रता को बनाये रखें। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों पर कानून एवं व्यवस्था को बनाये रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। राज्यपाल ने कहा कि आप सभी युवा है। जन भावना के अनुसार ईमानदारी से कार्य करना। उन्हांेने कहा कि लोगों के विष्वास पर खरे उतरने तथा किसी बेगुनाह को सजा नही मिले, ऐसे प्रयास करने की आवष्यकता है।
No comments:
Post a comment