जयपुर, 6 जून: जवाहर कला केन्द्र (जेकेके) के जूनियर समर प्रोग्राम के तहत आयोजित की जा रही एक माह की थिएटर वर्कशॉप के बच्चों के लिए आज मास्क मेकिंग एक्टिविटी का आयोजन किया गया। इस एक्टिविटी में 250 से अधिक बच्चों ने भाग लिया।
सर्वप्रथम बच्चों को उम्र के अनुसार 9 ग्रुप्स में विभाजित किया गया। इन बच्चों ने जेकेके परिसर में ही अपनी परिकल्पना के अनुसार मास्क बनाए। मास्क बनाने के लिए बच्चों ने पेपर, कॉर्डबोर्ड एवं विभिन्न रंगों का उपयोग किया। मास्क बनाने के बाद बच्चों के प्रत्येक ग्रुप ने एक कॉमन स्टोरी डवलप की और इसे प्रस्तुति के माध्यम से रंगायन में पेश किया। बच्चों ने प्रस्तुति के माध्यम से ‘अनेकता में एकता‘ जैसे विभिन्न सामाजिक संदेश भी दिए। इसमें से एक ग्रुप ने बैलून के सफर को दर्शाया। इसमें बताया गया कि सभी लोग इस संुदर बैलून को लेना चाहते हैं लेकिन आखिर में बैलून एक छोटे से बच्चे के पास चला जाता है जिसे इसकी सबसे अधिक आवश्यकता होती है।
उल्लेखनीय है कि थिएटर वर्कशॉप के तहत बहुत सारी एक्टिविटीज् आयोजित की जाती है उसमें से एक है मास्क मेकिंग। इस एक्टिविटी का उद्देश्य बच्चों की इमेजिनेशन को विकसित करना है। प्रस्तुति देने के बाद बच्चों के सभी ग्रुप्स ने जेकेके एवं शिल्पग्राम परिसर में पक्षियों के पानी पीने के लिए परिडें भी लगाए।

No comments:
Post a comment