![]() |
फाइल फोटो |
जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने पुलिस के सभी जवानों के साथ बैठक की और उन्हें चुनाव के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां बताई। यादव ने बताया कि झुंझुनू जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के 1770 मतदान केंद्रों के लिए 170 के करीब मोबाइल गश्त पार्टी बनाई गई है। जिन्होंने दो दिन पूर्व अपना काम भी शुरू कर दिया है। इनमें पुलिस जवानों के साथ साथ अर्धसैनिक बलों के सशस्त्र जवान भी शामिल है।
उन्होंने बताया कि हर 10 बूथों पर एक मोबाइल गश्त टीम बनाई गई है, जिले में करीब चार हजार सात सौ जवानों के जिम्मे सुरक्षा की संपूर्ण व्यवस्था होगी। वहीं पुलिस और प्रशासन ने मिलकर 44 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील माना है। जहां पर भी अर्धसैनिक बलों के सशस्त्र जवान लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अर्धसैनिक बलों की कुल छह टुकडिय़ां झुंझुनू आई है। इनमें एक एसएसबी की है तो पांच टुकड़ी झारखंड से आई है। इसके अलावा क्यूआरटी टीम में भी अर्धसैनिक बलों को लगाया गया है।
उन्होंने बताया कि आज दोपहर बाद से ये जवाना संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे। मतदान के दिन झुंझुनू में शांति से कार्य निपटे, इसके लिए बाहर से भी बड़ी संख्या में अधिकारी लगाए गए है।
No comments:
Post a comment