जयपुर, 27 मई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 55वीं पुण्य तिथि के अवसर पर सोमवार कोे प्रातः नई दिल्ली में पं. नेहरू के समाधि स्थल शांति वन पहुँच कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नेहरूजी ने जिस प्रकार देश का आधारभूत ढांचा तैयार किया,उस पर आज देश मजबूती से खड़ा है। देश के विकास में उनका योगदान स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है। उन्होंने विश्व में देश का नाम ऊंचा किया। आज कृतज्ञ राष्ट्र उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है।

No comments:
Post a comment