जयपुर। उत्तर भारत की प्राचीन वैष्णव पीठ श्रीगलताजी में भगवान रामलला का जन्मोत्सव का श्रीगणेश शनिवार को पूजा-अर्चना के साथ हुआ। गलता पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य महाराज के सान्निध्य में 13 अप्रेल तक सामूहिक नवान्ह परायण का शुभारंभ हुआ। विद्वानों ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। शाम 5 से रात्रि 9 बजे तक सामूहिक नवान्ह परायण में विभिन्न स्तुतियों और भगवान रामलला के जन्म का प्रसंग हुआ। उल्लेखनीय है कि गलताजी में भगवान श्रीराम के जन्म का विग्रह बाल रुप में विराजमान है। युवराज स्वामी राघवेंद्र ने बताया कि यहां 8 से 12 अप्रेल तक शाम 6 से रात्रि 9 बजे तक पाठ होंगे। 13 अप्रेल को श्री रामनवमी के उपलक्ष्य में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाएगा। सुबह 8 बजे गलताजी में गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकलेगी। इसमें महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर चलेंगी। शोभायात्रा श्रीनिवासजी बालाजी से होकर पुन: गलताजी पहुंचेगी। 10 बजे हवन के साथ पूर्णाहुति होगी। दोपहर 12 बजे 21 हवाई गर्जनाओं के साथ श्रीराम लला का जन्माभिषेक होगा। सामूहिक महाआरती के बाद भजन और बधाइयां गाई जाएंगी। चैत्र नवरात्र में श्रीगलताजी में पयोहारी महाराज की गुफा और सैंकड़ों सालों से प्रज्जवलित अखंड ज्योति के दर्शनों का काफी महत्व है। दर्शन के लिए बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु यहां आते हैं।
Saturday, 6 April 2019

गलताजी में सामूहिक नवान्ह परायण शुरू, आठ दिन तक मनेगा राम जन्म महोत्सव
Tags
# धर्म-समाज
Share This
About Pinkcity News
धर्म-समाज
Tags
धर्म-समाज
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
"Pinkcitynews" is providing All news of Jaipur city.
No comments:
Post a comment