तीन महीने के अन्दर ही लाॅ एण्ड आॅर्डर की स्थिति हुई बद से बदतर : कटारिया
जयपुर, 16 अप्रैल 2019। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद से ही कानून का शासन समाप्त हो चुका है तथा कांग्रेस का जंगल राज प्रारम्भ हो गया है। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में अपराधियों के हौंसले बुलन्द है और इससे यह प्रतीत होता है कि ‘‘आमजन में भय एवं अपराधियों में विश्वास’’ बढ़ रहा है।
कटारिया ने कहा कि 3 महीने के अन्दर ही लाॅ एण्ड आॅर्डर की स्थिति बद से बदतर हो गई है। कांग्रेस राज में महिला अपराध में बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश कांग्रेस सरकार के मुखिया को स्थानान्तरण और घूमने से ही फुरसत नहीं है तो वह लाॅ एण्ड आॅर्डर कैसे मेन्टेन करेंगे, जबकि गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी भी उन्हीं के पास है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अभी तक अपराध के सिर्फ दो ही महीने के आँकड़ें अपडेट किए है, जबकि भाजपा के समय हर महीने आँकड़े अपडेट किए जाते थे। प्रदेश में निरन्तर महिलाओं एवं बच्चियों के प्रति अपराध बढ़ रहे है। कांग्रेस ने 2 महीने के जो आँकड़ें जारी किए हैं उनमें भी महिला अपराध 47 प्रतिशत बढ़े है। भाजपा सरकार के वक्त महिला अपराधों में गिरावट थी।
कटारिया ने कहा कि कांग्रेस राज में अपराधियों के हौंसले सातवें आसमान पर है। धौलपुर में एस.पी. पर बदमाशों द्वारा गोली चलाना, करौली में डकैतों द्वारा चालक को अगवा कर उसकी नाक में नकेल डालना, प्रताड़ित होकर महिला कान्स्टेबल द्वारा फंदा लगाना बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाऐं है।
कांग्रेस साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश में जुटी हुई है। रामनवमी पर जुलूस वर्षों से निकलते आए हैं। प्रशासन द्वारा रामनवमी पर टांेक एवं चैमूं में जुलूस निकालने की अनुमति ना देना, जोधपुर में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर पत्थराव होना इससे ज्यादा शर्मनाक बात और क्या हो सकती है।
No comments:
Post a comment