जयपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा टीम डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन की ओर से वाटिका रोड स्थित एक निजी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय प्रताप बीएड कॉलेज में योग कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। योगाचार्य रामेश्वर और पृथ्वी सिंह ने विद्यार्थियों को योग की तकनीकी जानकारियों के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। रामेश्वर ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के अंदर धैर्य और सहनशीलता की कमी तथा उत्तेजना की अधिकता देखी जा रही है। जिससे पारस्परिक सामंजस्य न बैठा पाने के कारण बिखराव जैसी मन: स्थिति उत्पन्न होती जा रही है। इसे योग से पूरी तरह नियंत्रित किया जा सकता है। विद्यार्थियों से वार्तालाप के क्रम में योगाचार्य पृथ्वी सिंह ने बताया कि मनुष्य का सम्पूर्ण व्यक्तित्व उसके विचारों के पीछे-पीछे चलता है। जीवन को सुंदर और सफल बनाने के लिए सृजनात्मक विचारों की आवश्यकता होती है जो योग से संभव है। दामोदर शर्मा ने कहा कि गायत्री मंत्र के दैनिक जप से विद्यार्थी अपनी स्मरण शक्ति में वृद्धि कर सकते हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य राम प्रसाद शर्मा ने आभार प्रकट किया।
सामूहिक दीपयज्ञ छह अप्रेल को: दिया जयपुर की टीम की ओर से 6 अप्रेल को श्यामपुर बुहारिया स्थित अपार्टमेंट के समुदायिक केन्द्र में शाम पांच से रात आठ बजे तक दीपमहायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसमें 600 घरों के परिजन शामिल होंगे।

No comments:
Post a comment